दादरी: सेक्टर-62 के समीप दो तेज रफ्तार कारों में जोरदार टक्कर, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-62 के समीप बुधवार देर रात उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब दो तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में कार चालक महिला समेत चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कारों की रफ्तार काफी तेज थी।