छठ पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने डुमरिया घाट एवं बरौली छठ घाट का किया निरीक्षण।
लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी ने बैकुंठपुर प्रखंड के प्रसिद्ध डुमरिया घाट तथा बरौली प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, आवागमन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा।
#SamratChoudhary #ChhathPuja #Gopalganj #BiharPolice #IPRDBihar
Gopalganj, Bihar | Nov 13, 2026