योग्य लाभुकों को मिला नया राशन कार्ड, डीएम ने 12 लाभुकों को सौंपे नवसृजित राशन कार्ड।
गरीब एवं वंचित परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने 12 चयनित लाभुकों के बीच नवसृजित राशन कार्ड का वितरण किया।
इस अवसर पर लाभुकों से जनवितरण प्रणाली के माध्यम से निर्धारित खाद्यान्न एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। जिला प्रशासन पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#SamratChoudhary #RationCard #FoodSecurity #IPRDBihar