सुल्तानपुर: भांटी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
सुल्तानपुर के धम्मौर क्षेत्र अंतर्गत भांटी गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। बाग में युवक के शव मिलने की सूचना पर वहां भीड़ लग गई। मृतक की पहचान कपिल कोरी पुत्र हृदय के रूप में हुई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।