सुल्तानपुर: नगर के घासीगंज करबला से निकला जुलूस, अंजुमनो ने पेश किया नौहा मातम
नगर के घासीगंज करबला से इमाम-ए सज्जाद की याद में जुलूस निकाला गया जो सोमवार की रात गभड़िया स्थित दरगाह हजरत अब्बास पर समाप्त हुआ। जुलूस की मजलिस को मौलाना डॉ काजिम मेंहदी उरुज ने सम्बोधित किया। जुलूस में मौलाना जाफ़र और मौलाना मुशीर अब्बास ने तकरीर किया। यहां कई अंजुमनो ने नौहा मातम करके पुरसा पेश किया।