प्रतापगढ़: जरियारी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में बवाल, कई राउंड फायरिंग, दो महिलाएं घायल
रानीगंज कोतवाली इलाके के जरियारी गांव में जमीनी विवाद में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दो पक्षों में बवाल हुआ। कई राउंड फायरिंग में गीता और मालती नाम की दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गांव में दहशत का माहौल है।