प्रतापगढ़: सांगीपुर थाने में तैनात दो सिपाहियों पर मोती का पुरवा गांव के युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, एसपी से की शिकायत
लालगंज के मोती का पुरवा निवासी मनोज तिवारी ने गुरुवार दोपहर 2 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की सांगीपुर थाने मे तैनात दो सिपाही आकाश राय और खेम चंद्र उन्हें बुलाये और 2000 रुपया मांगा। जब पीड़ित ने मना किया तो उसे भद्दी भद्दी गालियां दिया। इस दौरान जेब मे रखे 1000 रुपया जबरन निकाल लिया। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।