कुंडा: नवाबगंज इलाके के परियावा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर व्यक्ति से की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी
नवाबगंज इलाके के परियावा गांव निवासी इमरान ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे सीओ कुंडा को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि जमीनी राजेश के चलते पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने घर में घुसकर उन्हें गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।