#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm भणियाणा में नाड़ी बनी पशुओं के लिए खतरा
भणियाणा उपखंड के बल्लू सिंह की ढाणी स्थित मकोलाई नाड़ी में खुदाई के बाद जमा कीचड़ से रोजाना गायें फंस रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी बेची गई, लेकिन नाड़ी की स्थिति सुधारने के बजाय और खराब हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह-शाम कई गायों को कीचड़ से बाहर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, जबकि पास की खेळी भी सूखी होने से पशुओं के सामने पानी का संकट है। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाड़ी से कीचड़ हटाने, पशुओं के लिए सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था करने और पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।