प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
......................
आज दिनांक- 04 जुलाई 2026 श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा द्वारा "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" के सफल बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से चलंत चिकित्सा दलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिले में 100 प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किए जाने का उद्देश्य है।
जिलाधिकारी ने कहा कि टी.बी. जैसी गंभीर बीमारी का समय पर पता लग जाने से उसका सफल उपचार संभव है। इसलिए प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करते हुए अभियान को जनभागीदारी के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों की टी.बी. स्क्रीनिंग अवश्य कराएं और इस जनहितकारी अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
दिनांक 03 जुलाई 2026 से जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल एवं सदर अस्पताल में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
03 जुलाई 2026 को जिले के सभी 20 प्रखंडों में टीबी स्क्रीनिंग की गई है जिसकी उपलब्धि विवरणी निम्नवत है :-
1. सरमेरा प्रखंड अंतर्गत 437 TB स्क्रीनिंग
2. कतरीसराय प्रखंड अंतर्गत 288 TB स्क्रीनिंग
3. बिंद प्रखंड अंतर्गत 540 TB स्क्रीनिंग
4. नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत 610 TB स्क्रीनिंग
5. सिलाव प्रखंड अंतर्गत 515 TB स्क्रीनिंग
6. चंडी प्रखंड अंतर्गत 722 TB स्क्रीनिंग
7. बेन प्रखंड अंतर्गत 620 TB स्क्रीनिंग
8. अस्थावां प्रखंड अंतर्गत 1034 TB स्क्रीनिंग
9. राजगीर प्रखंड अंतर्गत 510 TB स्क्रीनिंग
10. करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत 381 TB स्क्रीनिंग
11. नूरसराय प्रखंड अंतर्गत 852 TB स्क्रीनिंग
12. परवलपुर प्रखंड अंतर्गत 319 TB स्क्रीनिंग
13. थरथरी प्रखंड अंतर्गत 250 TB स्क्रीनिंग
14. रहुई प्रखंड अंतर्गत 332 TB स्क्रीनिंग
15. एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत 550 TB स्क्रीनिंग
16. इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग
17. हिलसा प्रखंड अंतर्गत 589 TB स्क्रीनिंग
18. हरनौत प्रखंड अंतर्गत 786 TB स्क्रीनिंग
19. गिरियक प्रखंड अंतर्गत 340 TB स्क्रीनिंग
20. बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत 187 TB स्क्रीनिंग
इस प्रकार नालन्दा जिले के सभी 20 प्रखंडों में कुल 10487 टीबी स्क्रीनिंग किया गया है
निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक चलंत चिकित्सा दल प्रतिदिन कम-से-कम 150 व्यक्तियों की टी.बी. स्क्रीनिंग करेगा। अभियान के माध्यम से अधिक-से-अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने, टी.बी. के संभावित रोगियों की शीघ्र पहचान करने तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य अधिक-से-अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान करना तथा नालन्दा जिले को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक प्राप्त करना है।
जिले के सभी प्रखंडों के लिए प्रतिदिन का टीबी स्क्रीनिंग लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार: —
1. सरमेरा प्रखंड अंतर्गत 535 TB स्क्रीनिंग
2. कतरीसराय प्रखंड अंतर्गत 385 TB स्क्रीनिंग
3. बिंद प्रखंड अंतर्गत 490 TB स्क्रीनिंग
4. नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत 520 TB स्क्रीनिंग
5. सिलाव प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग
6. चंडी प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग
7. बेन प्रखंड अंतर्गत 595 TB स्क्रीनिंग
8. अस्थावां प्रखंड अंतर्गत 730 TB स्क्रीनिंग
9. राजगीर प्रखंड अंतर्गत 550 TB स्क्रीनिंग
10. करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग
11. नूरसराय प्रखंड अंतर्गत 745 TB स्क्रीनिंग
12. परवलपुर प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग
13. थरथरी प्रखंड अंतर्गत 430 TB स्क्रीनिंग
14. रहुई प्रखंड अंतर्गत 655TB स्क्रीनिंग
15. एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत 790 TB स्क्रीनिंग
16. इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत 955 TB स्क्रीनिंग
17. हिलसा प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग
18. हरनौत प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग
19. गिरियक प्रखंड अंतर्गत 675 TB स्क्रीनिंग
20. बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत 1010 TB स्क्रीनिंग
इस प्रकार नालन्दा जिले के सभी 20 प्रखंडों में प्रतिदिन कुल 12,785 टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर बैठक में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Nishant Kumar - निशांत कुमार
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Bihar Health Department
State Health Society, Bihar
Bihar Education Department
ICDS Directorate Bihar
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार
Nalanda, Bihar | Jul 4, 2026