बड़ौद: ग्राम चेनपुरा रोड से 10 पेटी अवैध शराब व वाहन जब्त कर बडौद पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बडौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी द्वारा आज शुक्रवार शाम 5 बजे दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम चेनपुरा रोड़ से 28 नवम्बर रात्रि में मुखबिर की सूचना पर एक चारपहिया क्रेटा वाहन से 10 पेटी अवैध शराब कीमती 42900 रुपए जब्त की गई है वाहन को जब्त कर थाने पर खड़ा करवाया गया है एवं आरोपी नेपाल सिंह पिता भगवान सिंह निवासी हरनावदा उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है