बड़ौद: विकास खंड स्तरीय निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम मेला ग्राउंड के पास जनपद शिक्षा केंद्र में हुआ संपन्न
बड़ोद में आज बुधवार 27 नवम्बर को विकासखंड स्तरीय जनपद शिक्षा केंद्र बड़ोद द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे किया गयाऑनलाइन सूची के अनुसार विकास खंड बडौद अंतर्गत आने वाले चार विद्यालय जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा अन्य दो विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित की गई