बड़ौद: बड़ोद के शासकीय कार्यालय में 26 नवंबर को मनाया गया संविधान दिवस, प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया
शासन के निर्देशानुसार बडौद के शासकीय कार्यालय पर आज मंगलवार 26 नवम्बर को दोपहर 1 बजे संविधान दिवस मनाया गया।तहसील कार्यालय पर तहसीलदार भंवर सिंह चौहान द्वारा तहसील परिसर मै संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।वहीं जनपद पंचायत कार्यालय,स्वास्थ्य केंद्र,महाविद्यालय में संविधान का महत्व बताकर उद्देशिका का वाचन किया गया।