बड़ौद: संयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढोके ने बुधवार को बीआरसी भवन में राजस्व महाभियान पर चर्चा के लिए सरपंच और सचिवों की बैठक ली
जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश अनुसार ने राजस्व महाभियान को लेकर संयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढोके ने बुधवार 27 नवम्बर दोपहर 3 बजे बीआरसी भवन में जनपद पंचायत बड़ौद के सरपंच सचिवों की बैठक लेकर अभियान के बारे मे जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत् नामांतरण, बंटवारा,फार्मर रजिस्ट्री एवं केवायसी का कार्य आदि कार्य होना हैं।