बांसगांव: नवागत थाना अध्यक्ष बांसगांव पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बांसगांव थाने का संभाला कार्यभार
नवागत थाना अध्यक्ष बांसगांव पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बाँसगाँव थाने का कार्यभार संभाला। चार्ज लेते ही चौकी इंचार्ज, हल्का दरोगा, बीट सिपाहियों व दीवान के साथ बैठककर क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए। थाना अध्यक्ष ने कहा सभी हल्का इंचार्ज बीट सिपाही अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे। महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।