ढीमरखेड़ा: उमरियापान: बीमार पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, जेवर-नकदी भी गायब, पति ने लगाया आरोप
कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला पर अपने दो मासूम बच्चों को साथ लेकर घर से चले जाने, सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी साथ ले जाने तथा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कथित प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाया गया है।