कटघोरा: बारिश से कटघोरा की सड़कें बदहाल, गड्ढों की तत्काल मरम्मत की मांग
Katghora, Korba | Aug 19, 2026 लगातार बारिश के चलते कटघोरा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।कटघोरा-बिलासपुर, कटघोरा-अंबिकापुर और कटघोरा-कोरबा मार्ग की स्थिति को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है.