फर्रुखाबाद: कादरीगेट तिराहा के पास महिलाओं के दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल
कादरीगेट तिराहा के पास महिलाओं के दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों पक्षों की बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। स्थानीय लोगों ने रविवार को बताया। कि किसी बात को लेकर गिहार समुदाय की महिलाओं का आपस मे विवाद हो गया और बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हैं