लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया। सोमवार की दोपहर 12:30 बजे मंदिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से विद्वान पुरोहितों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में शुरू हुई।