कनवास: बड़ोदिया कला में संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, शव के ऊपर पड़े मिले 3 बड़े पत्थर, पुलिस कर रही जांच
Kanwas, Kota | Dec 2, 2024 बड़ोदिया कलां में खेतड़ी और गुमानपुरा सड़क के पास स्थित चारागाह भूमि पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक व्यक्ति का सन्दिग्ध अवस्था मे उल्टा पड़ा हुआ शव मिला है। वही शव के ऊपर 3 बड़े पत्थर रखे हुए मिले है। राहगीरो ने जब शव देखा तो गाँव मे सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस मोके पर पहुचीं। जिसके बाद शव की पहचान विनोद निवासी रेन खेड़ा के रूप में हुई है।