कनवास: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक को पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर, एक ट्रक ड्राइवर की मौत
Kanwas, Kota | Nov 30, 2024 दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं। और मृतक ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों के आने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया।