कनवास: कृषि उपजमंडी में आयोजित कृषि मेले में रबी गोष्ठी व कृषि निवेश की लगाई गई प्रदर्शनी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रहे मौजूद
Kanwas, Kota | Dec 1, 2024 कृषि उपज मंडी में तहसील स्तर पर कृषि मेले का आयोजन रविवार सुबह करीब 11 बजे किया गया। जो देर शाम तक जारी रहा। मेले में कृषि विभाग द्वारा रबी गोष्ठी और कृषि निवेश की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने फीता काटकर किया। मेले में 35 स्टॉल लगाई गई।