कनवास: हथोना के रास्ते में भरे पानी की निकासी के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण पर चलाया पिला पंजा, स्कूली बच्चों को होती थी परेशानी
Kanwas, Kota | Nov 27, 2024 हथोना गांव के रास्ते मे भरे पानी की निकासी के लिए बुधावार शाम 4 बजे तहसीलदार और पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटवाकर पानी की निकासी की गई। जानकारी के अनुसार पिछले कई साल से इस रास्ते पर पानी भरा हुआ था। जिसको स्कूली छात्र-छात्रओं सहित ग्रामीण निकलने को मजबूर थे।