समाहरणालय में SP शिखर चौधरी जनशिकायत निवारण सुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों से रूबरू हुए । यह मामला दिन के तीन बजे का है। इस मौके पर उन्होंने बारह मामलों पर सुनवाई करते हुए सभी आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित एसएचओ को भेज निर्देश दिया कि संबंधित आवेदनों पर क्या कार्रवाई की गयी इससे कार्यालय को भी अवगत कराएं । इस मौके पर कई अन्य मौजूद रहे।