इटाढ़ी: इटाढ़ी सीएचसी में डीएम का औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक व कर्मी मिले अनुपस्थित, बीएचएम निलंबित, 4 ममता कार्यकर्ता सेवा मुक्त
Itarhi, Buxar | Aug 22, 2026 डीएम साहिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटाढ़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, दो चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, लिपिक, BCM, LT (PAC), PMAM, BM&EA, VBDS सहित पांच ममता कार्यकर्ता अनुपस्थित पाए गए। बड़ी संख्या में चिकित्सकों व कर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कर्तव्य में लापरवाही माना है।