पूरनपुर: मोहनपुर जप्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर जप्ती में युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी हरीओमनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र गगननाथ 21 अक्टूबर को मंदिर पर बैठा था, तभी गांव के विनोद, हरोओम, राजेश कुमार और रामकुमार ने गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज