पूरनपुर: भगवंतापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।