पूरनपुर: खमरिया पट्टी में वर्षों पुराने पीपल के पेड़ की कटाई पर ग्रामीणों में रोष, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी में वर्षों पुराने पीपल के पेड़ को काटे जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। मंगलवार शाम चार बजे ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ गांव की पहचान था और धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ था। इसकी कटाई से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की।