पूरनपुर: सिरसा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और ई-रिक्शा की टक्कर में 9 लोग घायल, दंपति को किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में ई-रिक्शा सवार सचिन पुत्र दयाराम, उनकी पत्नी सोनी, राहुल पुत्र सुरेश और चालक राजीव घायल हुए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सचिन और उनकी पत्नी सोनी को जिला अस्पताल रेफर किया