लखीसराय: किऊल रेल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की साइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
किऊल रेल पुलिस ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक साइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार की संध्या 5,12 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति केअनुसार किऊल स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अफजल अली को झांसी (उत्तर प्रदेश) निवासी रिंकू यादव ने सूचना दी कि उनकी बच्चों की साइकिल झाझा दानापुर पैसेंजर ट्रेन से किसीने उतार ली है।