बीना: निवारी हाई स्कूल के कीचड़ भरे रास्ते से परेशान छात्रों ने किया चक्का जाम, आश्वासन के बाद माने
Bina, Sagar | Aug 17, 2026 बीना विधानसभा के ग्राम निवारी हाई स्कूल का रास्ता कई वर्षों से कच्चा है। जो बारिश के मौसम में कीचड़ भरी दलदल में तब्दील हो गया। लंबे समय से समस्या से जूझ रहे विद्यार्थियों ने परेशान होकर सोमवार को चक्का जाम कर दिया। विद्यार्थियों ने बताया की हाई स्कूल निवारी का करीब एक से डेढ़ किलोमीटर का कच्चा रास्ता है। जो बारिश के मौसम में दलदल बन जाता है।