परसवाड़ा: सावन में ग्राम चीनी से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सावरझोड़ी में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
पवित्र सावन माह में भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक के विशेष महत्व के बीच ग्राम चीनी के ग्रामीणों द्वारा बुधवार की सुबह ही भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। ग्राम चीनी में छोटी सावरझोड़ी के नाम से प्रसिद्ध चीनी महादेव मंदिर श्रद्धालुओ