सूरजगढ़: सूरजगढ़ा के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
देश की जनगणना 2027 को लेकर सूरजगढ़ा के +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में मकान सूचीकरण हेतु सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ. नोडल पदाधिकारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि 4 बैचों में डिजिटल ऐप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रत्येक बैच को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस बार जातिगत डेटा और सेल्फ एन्यूमरेशन भी शामिल रहेगा.