सिरदला: प्रखण्ड के पांडेडीह गांव के आहर में डूबने से मासूम की मौत, गांव में छाया मातम
Sirdala, Nawada | Aug 18, 2025 सिरदला प्रखंड के पांडेडीह गांव में सोमवार को एक मासूम की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। विजय रविदास का 10 वर्षीय पुत्र लव रविदास अपने दोस्तों के साथ गांव के आहर में नहा रहा था। खेल-खेल में मासूम गहरे पानी में चला गया और जिंदगी की डोर टूट गई। साथी बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को खबर दी। जानकारी सोमवार को 4 बजे प्राप्त ।