सरीला: ममना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 29 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में शोक की लहर
जलालपुर थाना अंतर्गत ममना गांव में 29 वर्षीय एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा आज रविवार को मृतक महिला के शव का दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी से मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।