पानीपत: जिले में जनता समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण, अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश
जिला मुख्यालय और उप-मंडल स्तर पर हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनता समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को लेकर निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता शिविर में जो भी शिकायत पहुंचती है, वह सीधे जनता की उम्मीदों से जुड़ी होती ह