पानीपत: पानीपत में मंत्री ने स्कूल की लाइब्रेरी के नवीनीकरण के लिए अपने निजी कोष से ₹11 लाख देने की घोषणा की
सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिक स्पोट्र्स डे कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और प्रदेश सरकार की खेलों के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मंत्री ने सभी को खेल दिवस व बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।