रास्ते और नाली के विवाद में दो पक्षों के बीच खू_नी संघर्ष, जमकर चले ला_ठी-डं_डे, महिला-पुरुष घायल
मुरैना। जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के रसोंधना गांव में रास्ते और नाली को लेकर रजक समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर ला_ठी-डं_डे चले।
मा.रपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई महिला और पुरुष घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि रास्ते और नाली के इस्तेमाल को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिं.सक झड़प में बदल गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद बागचीनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और मा.रपीट के कारणों की पड़ताल कर रही है।
#मुरैना #morena