मुरैना रेलवे स्टेशन पर आधी रात को फा.यरिंग, दुकानदार बाल-बाल बचा
मुरैना। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे नमकीन दुकानदार सुरेश यादव पर कट्टे से फा.यरिंग की गई। घटना के समय सुरेश अपने बेटे पंकज के साथ दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि अमित गोले और उसका भाई भानू गोले पुराने मामले में राजीनामे का दबाव बनाने पहुंचे थे। इसी दौरान भानू ने कट्टे से गो.ली चला दी। गनीमत रही कि सुरेश यादव बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने अमित गोले को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि भानू फरार हो गया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।