बासौदा के बेतवा गंज पुल के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी के घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखते ही तुरंत इसकी सूचना देहात थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना निरीक्षक मनोज दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को