गंजबासौदा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई लगातार 6 घंटे की बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। खेतों में कटी पड़ी तेवड़ा और सरसों की फसलें भीगने से भारी नुकसान की आशंका है। किसानो के अनुसार, खेत दलदली होने से अब थ्रेशर और ट्रैक्टर ले जाना कठिन होगा, जिससे फसल घर लाने में देरी होगी। गीली उपज के कारण मंडी में उचित दाम न मिलने से किसानों को आर्थिक