बासोदा: 8 साल बाद लौटा बालक, गंजबासौदा पुलिस ने जयपुर से ढूंढ़ निकाला लापता बालक
Basoda, Vidisha | Feb 18, 2026 ऑपरेशन मुस्कान" के तहत गंजबासौदा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 8 साल पहले लापता हुए एक बालक को बुधवार दोपहर 3:00 बजे राजस्थान के जयपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। वर्ष 2019 में दर्ज अपहरण के इस मामले में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के बाद निरीक्षक संजय बेदिया