सारठ: MO सीके यादव ने सारठ प्रखंड के PDS डीलरों संग बैठक की, अनाज कटौती में पारदर्शिता न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी
Sarath, Deoghar | May 18, 2026 MO सीके यादव ने सोमवार शाम 5 बजे सारठ प्रखंड में सभी PDS डीलरों संग बैठक करके अनाज वितरण में पारदर्शिता रखने का निर्देश दिया। बताया कि राशनकार्डधारी लाभार्थी से उन्हें लगातार अनाज में कटौती की शिकायत मिलने पर बैठक करके कटौती नहीं करने की हिदायत की है। डीलरों द्वारा समय पर अनाज व 10 महीने से कमीशन बकाया की शिकायत पर वरीय अधिकारी से बात करके दिलाने की बात कही।