बीरपुर: मध्य विद्यालय मुजफ्फरा डीह में बच्चों ने श्रीराम के अयोध्या लौटने की आकर्षक झांकी निकाली, शिक्षक हुए मंत्रमुग्ध
दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे मध्य विद्यालय मुजफ्फरा डीह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। झांकी के माध्यम से भगवान श्रीराम के 14 वर्षों का वनवास पूरा कर माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटने के प्रसंग को जीवंत किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।