कोरबा के गोढ़ी देहांतपारा में शनिवार सुबह करैत सांप के डसने से 12 साल के छात्र की मौत हो गई। कक्षा 6वीं में पढ़ने वाला रामकृष्ण मंझवार रात में बिस्तर पर सो रहा था। तड़के करीब 5 बजे उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय पर वाहन नहीं पहुंचने पर पिता बेटे को बाइक से अस्पताल ले जाने निकल पड़े। रास्ते में एंबुलेंस मिलने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।