🚨 कोटा में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट का आरोप
भोपाल का रास्ता पूछा, फिर महिला को किया बेहोश!
कोटा के संतोषी नगर निवासी बद्री बाई पत्नी रमेश कुमार सैन बच्चों की मालिश कर टीचर्स कॉलोनी से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में एक युवक और युवती ने उन्हें रोककर भोपाल जाने का रास्ता पूछा।
पीड़िता के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों ने उन्हें कुछ सुंघा दिया, जिसके बाद वह अचेत जैसी स्थिति में चली गईं। होश आने पर महिला ने देखा कि उनके गले से मंगलसूत्र, पैरों से पायल और कानों की झुमकियां गायब थीं।
महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Ladpura, Kota | Sep 18, 2026