कोटा में हिस्ट्रीशीटर के घर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, महिला से मारपीट और तोड़फोड़ का मामला
दादाबाड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को पैदल बाजार में ले जाकर करवाई मौका-ए-वारदात की तस्दीक
कोटा। शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और एक महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल पर ले जाकर मौका-ए-वारदात की तस्दीक करवाई। इस दौरान आरोपियों को बाजार में पैदल ले जाया गया और घटनास्थल की कार्रवाई पूरी करवाई गई।
मामले में दादाबाड़ी थाना पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
Ladpura, Kota | Nov 1, 2026