देर शाम कोचिंग से बाइक पर मंडाना लौट रहा था छात्र, जगपुरा चौकी के पास हुआ हादसा; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
कोटा। शहर में सड़क हादसे में एक कोचिंग छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जगपुरा चौकी के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए छात्र सावन मीणा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, सावन मीणा देर शाम कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर मोटरसाइकिल से मंडाना लौट रहा था। इसी दौरान जगपुरा चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
Ladpura, Kota | Nov 1, 2026