Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

भागलपुर, दिनांक 09 जुलाई 2026:- भागलपुर के समीक्षा भवन में अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सह प्रभारी जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति, संचालन, अनुरक्षण, गुणवत्ता तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, पंप ऑपरेटर एवं अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान, विद्युत विपत्रों के भुगतान, पेयजल संबंधी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन, जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी, हर घर जल योजना के प्रमाणीकरण, सुजलम भारत डाटाबेस, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्यान्वयन योजना (AIP) की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 24,000 व्यक्तिगत शौचालयों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 10,952 लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों की जियो-टैगिंग एवं भुगतान की प्रक्रिया जारी है, जिसे अगले दो माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 10 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। इसके तहत प्रत्येक घर में चार प्रकार के कचरे (गीला, सूखा, मेडिकल एवं बायो-हैजार्डस अपशिष्ट) के पृथक्करण (4-पॉइंट सोर्स सेग्रीगेशन) की व्यवस्था लागू करने की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले की लगभग 25 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है तथा शेष पंचायतों में अगले एक माह के भीतर अतिरिक्त डस्टबिन उपलब्ध कराकर इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।गोराडीह प्रखंड के विशनपुर जिछो ग्राम पंचायत में गोवर्धन योजना के तहत संचालित बायोगैस प्लांट की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि संयंत्र वर्तमान में अपनी पूर्ण क्षमता से संचालित नहीं हो रहा है। इस पर संबंधित एजेंसी को प्लांट का संचालन पूर्ण क्षमता के साथ सुनिश्चित करने तथा संचालन एवं अनुरक्षण में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नवंबर 2025 तक का भुगतान संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दिया गया है। आगे के मानदेय भुगतान को 15वें वित्त आयोग एवं राज्य योजना के अभिसरण से नियमित रूप से सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नल-जल योजनाओं की संयुक्त जांच प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को जांच प्रतिवेदनों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सह जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को पेयजल योजनाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने, जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन, जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी, लंबित भुगतानों का शीघ्र निपटारा तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, अपर समाहर्ता सह उप विकास आयुक्त श्री दिनेश राम, डीआरडीए निदेशक श्री दुर्गा शंकर, डीआरडीए निदेशक (एनईपी) श्री अमर कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

24 views | Bhagalpur, Bihar | Jul 9, 2026

MORE NEWS

भागलपुर, 11 जुलाई 2026:- खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में 11 जुलाई से किशनगंज में आयोजित राज्य स्तरीय सुबतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए भागलपुर जिले की टीम शनिवार को रवाना हुई। 
प्रतियोगिता के लिए भागलपुर जिले से मुस्लिम इंटर विद्यालय, भागलपुर की फुटबॉल टीम का चयन किया गया है।टीम को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद फारूक आजम तथा मुस्लिम इंटर विद्यालय के खेल शिक्षक शहजाद अंजुम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किशनगंज के लिए रवाना किया।
रवाना होने से पूर्व विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद सफीउल्लाह, उप प्राचार्य अब्दुल हकीम, असर आलम अच्छू, मनोज मंडल, डॉ. विवेक कुमार जीतू, फैसल खान, अनूप घोष, नसर आलम, आमिर, सुनील, इजान मजीद एवं आकाश कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भागलपुर का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की।
*टीम के खिलाड़ी हैं* रवि कुमार, अर्जुन कुमार, यजान इलाही, सौरभ कुमार, संदीप कुमार, सन्नी कुमार, अमित घोष, कुणाल कुमार, पिंटू कुमार, पंकज टुडू, गोबिंद कुमार, अभिजीत कुमार, सत्यम कुमार, बादल कुमार, बिष्णु कुमार, सुमन कुमार, करण किशोर एवं श्री लाल हेब्रम।
*टीम कोच*  कृष्णा कुमार

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 11 जुलाई 2026:- खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में 11 जुलाई से किशनगंज में आयोजित राज्य स्तरीय सुबतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए भागलपुर जिले की टीम शनिवार को रवाना हुई। प्रतियोगिता के लिए भागलपुर जिले से मुस्लिम इंटर विद्यालय, भागलपुर की फुटबॉल टीम का चयन किया गया है।टीम को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद फारूक आजम तथा मुस्लिम इंटर विद्यालय के खेल शिक्षक शहजाद अंजुम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किशनगंज के लिए रवाना किया। रवाना होने से पूर्व विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद सफीउल्लाह, उप प्राचार्य अब्दुल हकीम, असर आलम अच्छू, मनोज मंडल, डॉ. विवेक कुमार जीतू, फैसल खान, अनूप घोष, नसर आलम, आमिर, सुनील, इजान मजीद एवं आकाश कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भागलपुर का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की। *टीम के खिलाड़ी हैं* रवि कुमार, अर्जुन कुमार, यजान इलाही, सौरभ कुमार, संदीप कुमार, सन्नी कुमार, अमित घोष, कुणाल कुमार, पिंटू कुमार, पंकज टुडू, गोबिंद कुमार, अभिजीत कुमार, सत्यम कुमार, बादल कुमार, बिष्णु कुमार, सुमन कुमार, करण किशोर एवं श्री लाल हेब्रम। *टीम कोच* कृष्णा कुमार District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 11, 2026

भागलपुर, 11 जुलाई 2026:- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अनुमंडल, कहलगांव द्वारा बालिकाओं के समग्र विकास, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से *शक्ति संवाद* अभियान का भव्य आयोजन किया गया। 
यह अभियान संवाद के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं ।
अभियान के तहत अनुमंडल के सभी 84 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक विद्यालय में महिला पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा बाल विवाह उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की उप निदेशक, आयकर, भागलपुर सुश्री सुनीता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की सबसे बड़ी शक्ति है। 
उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बड़े सपने देखने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अग्रदूत बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने कहा कि *शक्ति संवाद* केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानजनक भविष्य के निर्माण का जन-आंदोलन है। 
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 5,000 से अधिक छात्राओं का हीमोग्लोबिन (Hb) परीक्षण किया गया, जबकि 8,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ लेने के साथ आयरन (IFA) की गोलियों का सेवन किया। यह पहल स्वस्थ एवं सशक्त बिहार के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बाल विवाह उन्मूलन को प्रभावी बनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के नेतृत्व में एक समन्वित टीम गठित की है। इस टीम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (BWO), महिला पर्यवेक्षिकाएँ, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हैं। सभी को मानक कार्य प्रणाली (SOP) उपलब्ध कराई गई है।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक विद्यालय में *बाल विवाह निषेध शिक्षक* एवं *सहायक शिक्षक* नामित किए जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ संदिग्ध मामलों की सूचना प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
विद्यालय एवं पंचायत स्तर पर भी विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिससे जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली और अपने परिवार, समाज तथा पंचायत में इस सामाजिक कुरीति को रोकने का संकल्प दोहराया। छात्राओं ने नाटक, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी बाल विवाह उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने कहा कि उसका उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि ऐसा समाज बनाना है जहाँ हर बेटी शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बने तथा उसे अपने सपनों को साकार करने के समान अवसर मिलें। 
प्रशासन ने समाज के सभी वर्गों से इस जन-अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा—
*जब एक बेटी सशक्त होती है, तब एक परिवार, एक समाज और एक राष्ट्र सशक्त होता है*

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 11 जुलाई 2026:- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अनुमंडल, कहलगांव द्वारा बालिकाओं के समग्र विकास, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से *शक्ति संवाद* अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान संवाद के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं । अभियान के तहत अनुमंडल के सभी 84 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक विद्यालय में महिला पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा बाल विवाह उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की उप निदेशक, आयकर, भागलपुर सुश्री सुनीता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता ही महिलाओं की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बड़े सपने देखने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अग्रदूत बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने कहा कि *शक्ति संवाद* केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानजनक भविष्य के निर्माण का जन-आंदोलन है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 5,000 से अधिक छात्राओं का हीमोग्लोबिन (Hb) परीक्षण किया गया, जबकि 8,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ लेने के साथ आयरन (IFA) की गोलियों का सेवन किया। यह पहल स्वस्थ एवं सशक्त बिहार के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बाल विवाह उन्मूलन को प्रभावी बनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के नेतृत्व में एक समन्वित टीम गठित की है। इस टीम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (BWO), महिला पर्यवेक्षिकाएँ, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हैं। सभी को मानक कार्य प्रणाली (SOP) उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विद्यालय में *बाल विवाह निषेध शिक्षक* एवं *सहायक शिक्षक* नामित किए जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ संदिग्ध मामलों की सूचना प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यालय एवं पंचायत स्तर पर भी विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिससे जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली और अपने परिवार, समाज तथा पंचायत में इस सामाजिक कुरीति को रोकने का संकल्प दोहराया। छात्राओं ने नाटक, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी बाल विवाह उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव ने कहा कि उसका उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि ऐसा समाज बनाना है जहाँ हर बेटी शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बने तथा उसे अपने सपनों को साकार करने के समान अवसर मिलें। प्रशासन ने समाज के सभी वर्गों से इस जन-अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा— *जब एक बेटी सशक्त होती है, तब एक परिवार, एक समाज और एक राष्ट्र सशक्त होता है* District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 11, 2026

कुमार रवि शंकर, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, भागलपुर के द्वारा खनन विभाग से संबंधित कार्यक्रम एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए:-

कुमार रवि शंकर, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, भागलपुर के द्वारा खनन विभाग से संबंधित कार्यक्रम एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए:-

Bhagalpur, Bihar | Jul 11, 2026

भागलपुर, 10 जुलाई 2026:-  बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय *पेंशन उत्सव* के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि का अंतरण किया गया। 
इसी क्रम में भागलपुर जिले के 2,70,849 पेंशनधारियों के खातों में जून माह की पेंशन के रूप में 40 करोड़ 89 लाख 38 हजार 400 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। 
पेंशन राशि में हुई इस ऐतिहासिक वृद्धि से जिले के वृद्धजन, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। राज्य सरकार ने इस विशेष अवसर को *पेंशन उत्सव* के रूप में मनाया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान करना है।
भागलपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पेंशन राशि में वृद्धि से गरीब, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून माह की पेंशन राशि का भुगतान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में किया गया। इसके अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 76,621 लाभार्थियों को 16 करोड़ 85 लाख 66 हजार 200 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12,569 लाभार्थियों को 2 करोड़ 76 लाख 51 हजार 800 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग (निःशक्तता) पेंशन योजना के 1,861 लाभार्थियों को 40 लाख 94 हजार 200 रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 21,348 लाभार्थियों को 2 करोड़ 39 लाख 17 हजार 800 रुपये, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 28,824 लाभार्थियों को 3 करोड़ 20 लाख 33 हजार 500 रुपये तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत सर्वाधिक 1,29,626 लाभार्थियों को 15 करोड़ 26 लाख 74 हजार 900 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस प्रकार विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 40 करोड़ 89 लाख 38 हजार 400 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए।कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले 400 रुपये प्रतिमाह की पेंशन से आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन था, जबकि अब 1,100 रुपये प्रतिमाह मिलने से दवा, भोजन, कपड़े तथा अन्य आवश्यक खर्चों में काफी सहायता मिलेगी। 
उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है तथा विशेष रूप से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं निराश्रित विधवाओं के लिए सम्मानजनक जीवन जीने का मजबूत आधार बनेगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन ने सभी पेंशनधारियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
 उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ केवल पात्र एवं वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य है। 
उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले में अब तक 2,75,892 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा चुका है। शेष सभी पेंशनधारियों से उन्होंने अपील की कि वे अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनकी पेंशन का भुगतान बिना किसी बाधा के नियमित रूप से जारी रह सके।
उन्होंने कहा कि पेंशन राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रतिमाह किए जाने से लाखों लाभार्थियों को सीधा आर्थिक संबल मिला है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी हुई है।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने कहा कि *पेंशन उत्सव* केवल पेंशन राशि के अंतरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक समावेशन का प्रतीक है। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल को दूरदर्शी एवं जनहितकारी बताते हुए कहा कि इससे लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिली है और सामाजिक सुरक्षा का दायरा और अधिक मजबूत हुआ है।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 10 जुलाई 2026:- बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय *पेंशन उत्सव* के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इसी क्रम में भागलपुर जिले के 2,70,849 पेंशनधारियों के खातों में जून माह की पेंशन के रूप में 40 करोड़ 89 लाख 38 हजार 400 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। पेंशन राशि में हुई इस ऐतिहासिक वृद्धि से जिले के वृद्धजन, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। राज्य सरकार ने इस विशेष अवसर को *पेंशन उत्सव* के रूप में मनाया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान करना है। भागलपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पेंशन राशि में वृद्धि से गरीब, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून माह की पेंशन राशि का भुगतान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में किया गया। इसके अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 76,621 लाभार्थियों को 16 करोड़ 85 लाख 66 हजार 200 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12,569 लाभार्थियों को 2 करोड़ 76 लाख 51 हजार 800 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग (निःशक्तता) पेंशन योजना के 1,861 लाभार्थियों को 40 लाख 94 हजार 200 रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 21,348 लाभार्थियों को 2 करोड़ 39 लाख 17 हजार 800 रुपये, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 28,824 लाभार्थियों को 3 करोड़ 20 लाख 33 हजार 500 रुपये तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत सर्वाधिक 1,29,626 लाभार्थियों को 15 करोड़ 26 लाख 74 हजार 900 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस प्रकार विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 40 करोड़ 89 लाख 38 हजार 400 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए।कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले 400 रुपये प्रतिमाह की पेंशन से आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन था, जबकि अब 1,100 रुपये प्रतिमाह मिलने से दवा, भोजन, कपड़े तथा अन्य आवश्यक खर्चों में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है तथा विशेष रूप से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं निराश्रित विधवाओं के लिए सम्मानजनक जीवन जीने का मजबूत आधार बनेगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन ने सभी पेंशनधारियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ केवल पात्र एवं वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले में अब तक 2,75,892 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा चुका है। शेष सभी पेंशनधारियों से उन्होंने अपील की कि वे अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनकी पेंशन का भुगतान बिना किसी बाधा के नियमित रूप से जारी रह सके। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रतिमाह किए जाने से लाखों लाभार्थियों को सीधा आर्थिक संबल मिला है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी हुई है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने कहा कि *पेंशन उत्सव* केवल पेंशन राशि के अंतरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक समावेशन का प्रतीक है। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल को दूरदर्शी एवं जनहितकारी बताते हुए कहा कि इससे लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिली है और सामाजिक सुरक्षा का दायरा और अधिक मजबूत हुआ है। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 10, 2026

भागलपुर, 10 जुलाई 2026:- जिला स्वास्थ्य समिति भागलपुर के द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल के सभागार में विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस पखवाड़ा के तत्वावधान में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। 
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने की।
 बैठक में आगामी ग्यारह जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस और ग्यारह से इकतीस जुलाई तक चलने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। 
कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक और सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज के समग्र विकास, आर्थिक प्रगति और खुशहाली का मुख्य आधार है। 
उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी सेवा पखवाड़े के दौरान आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
 उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की उपलब्धता हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद इससे वंचित न रहे। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और संवेदनशीलता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मणि भूषण झा ने कार्यशाला में प्रबंधकीय दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़े की सफलता पूरी तरह से हमारे आपसी समन्वय और ब्लॉक स्तर पर सूक्ष्म नियोजन पर निर्भर करती है। 
उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में दैनिक रूप से इसकी समीक्षा करें और परिवार नियोजन के अस्थायी एवं स्थायी साधनों को सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जिला लेखा प्रबंधक सोमेश झा ने वित्तीय पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि इस अभियान के अंतर्गत होने वाले सभी भुगतानों और आशा कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली परितोषिक राशि का समय पर निपटारा किया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि वित्तीय पारदर्शिता के साथ-साथ फंड का सही उपयोग समय पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में मददगार साबित होगा।  जमीनी स्तर पर जागरूकता और फील्ड गतिविधियों पर चर्चा करते हुए जिला सामुदायिक उत्प्रेरक भरत कुमार सिंह ने बताया कि हमारे जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न परिवार नियोजन  सेवाओं के योग्य लाभुकों की पहचान और उनकी लाइनलिस्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि इस डेटा के आधार पर प्रत्येक लक्षित लाभार्थी तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाई जाएं। जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी अंजनी मिश्रा ने आंकड़ों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अभियान की सफलता को मापने के लिए सही समय पर सही डेटा की प्रविष्टि  पोर्टलों पर होना आवश्यक है। 
उन्होंने दैनिक आधार पर संकेतकों की डिजिटल निगरानी करने और किसी भी विसंगति को तुरंत दूर करने की बात कही।कार्यशाला में तकनीकी सहयोगी संस्थाओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि नवीन राय ने परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ चॉइस के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं संस्था के दूसरे प्रतिनिधि अय्याज आलम अशरफ़ी ने तकनीकी सत्र में विशेष रूप से गर्भनिरोधक इंप्लांट की चर्चा करते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए तीन वर्षों तक अनचाहे गर्भ से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक आधुनिक, सुरक्षित और अत्यधिक प्रभावी साधन है, जिसके प्रति योग्य दंपत्तियों को सही परामर्श दिया जाना चाहिए।
बैठक में पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि विजय कुमार एवं मनोज वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि पिरामल स्वास्थ्य की टीम जिला स्वास्थ्य समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी तथा पखवाड़े में  अनुश्रवन में सहयोग करेगी । कार्यशाला के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के आपसी समन्वय पर विशेष बल देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने जीविका, आईसीडीएस, कल्याण विभाग, महादलित मिशन और आपूर्ति विभाग सहित अन्य सभी संबद्ध विभागों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। 
उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम को केवल स्वास्थ्य विभाग के बलबूते पूर्णतः सफल नहीं बनाया जा सकता है, इसके लिए एक बहुविभागीय दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। आईसीडीएस के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाली धात्री और गर्भवती माताओं को जागरूक करने, जीविका दीदियों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर सघन संवाद स्थापित करने, कल्याण विभाग तथा महादलित मिशन के सहयोग से समाज के पिछड़े, वंचित और महादलित टोलों तक परिवार नियोजन के संदेशों को गहराई से पहुंचाने तथा आपूर्ति विभाग के नेटवर्क का उपयोग कर जन-जागरूकता को सुदूर क्षेत्रों तक विस्तारित करने पर चर्चा की गई ताकि इस अभियान को एक व्यापक सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जा सके।
सभी उपस्थित अधिकारियों ने एकजुट होकर इस सेवा पखवाड़े को एक जन आंदोलन का रूप देकर शत-प्रतिशत सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 10 जुलाई 2026:- जिला स्वास्थ्य समिति भागलपुर के द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल के सभागार में विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस पखवाड़ा के तत्वावधान में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने की। बैठक में आगामी ग्यारह जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस और ग्यारह से इकतीस जुलाई तक चलने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक और सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज के समग्र विकास, आर्थिक प्रगति और खुशहाली का मुख्य आधार है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी सेवा पखवाड़े के दौरान आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की उपलब्धता हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद इससे वंचित न रहे। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और संवेदनशीलता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मणि भूषण झा ने कार्यशाला में प्रबंधकीय दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़े की सफलता पूरी तरह से हमारे आपसी समन्वय और ब्लॉक स्तर पर सूक्ष्म नियोजन पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में दैनिक रूप से इसकी समीक्षा करें और परिवार नियोजन के अस्थायी एवं स्थायी साधनों को सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जिला लेखा प्रबंधक सोमेश झा ने वित्तीय पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि इस अभियान के अंतर्गत होने वाले सभी भुगतानों और आशा कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली परितोषिक राशि का समय पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय पारदर्शिता के साथ-साथ फंड का सही उपयोग समय पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में मददगार साबित होगा। जमीनी स्तर पर जागरूकता और फील्ड गतिविधियों पर चर्चा करते हुए जिला सामुदायिक उत्प्रेरक भरत कुमार सिंह ने बताया कि हमारे जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न परिवार नियोजन सेवाओं के योग्य लाभुकों की पहचान और उनकी लाइनलिस्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि इस डेटा के आधार पर प्रत्येक लक्षित लाभार्थी तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाई जाएं। जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी अंजनी मिश्रा ने आंकड़ों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अभियान की सफलता को मापने के लिए सही समय पर सही डेटा की प्रविष्टि पोर्टलों पर होना आवश्यक है। उन्होंने दैनिक आधार पर संकेतकों की डिजिटल निगरानी करने और किसी भी विसंगति को तुरंत दूर करने की बात कही।कार्यशाला में तकनीकी सहयोगी संस्थाओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि नवीन राय ने परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ चॉइस के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं संस्था के दूसरे प्रतिनिधि अय्याज आलम अशरफ़ी ने तकनीकी सत्र में विशेष रूप से गर्भनिरोधक इंप्लांट की चर्चा करते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए तीन वर्षों तक अनचाहे गर्भ से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक आधुनिक, सुरक्षित और अत्यधिक प्रभावी साधन है, जिसके प्रति योग्य दंपत्तियों को सही परामर्श दिया जाना चाहिए। बैठक में पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि विजय कुमार एवं मनोज वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि पिरामल स्वास्थ्य की टीम जिला स्वास्थ्य समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी तथा पखवाड़े में अनुश्रवन में सहयोग करेगी । कार्यशाला के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के आपसी समन्वय पर विशेष बल देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार ने जीविका, आईसीडीएस, कल्याण विभाग, महादलित मिशन और आपूर्ति विभाग सहित अन्य सभी संबद्ध विभागों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम को केवल स्वास्थ्य विभाग के बलबूते पूर्णतः सफल नहीं बनाया जा सकता है, इसके लिए एक बहुविभागीय दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। आईसीडीएस के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाली धात्री और गर्भवती माताओं को जागरूक करने, जीविका दीदियों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर सघन संवाद स्थापित करने, कल्याण विभाग तथा महादलित मिशन के सहयोग से समाज के पिछड़े, वंचित और महादलित टोलों तक परिवार नियोजन के संदेशों को गहराई से पहुंचाने तथा आपूर्ति विभाग के नेटवर्क का उपयोग कर जन-जागरूकता को सुदूर क्षेत्रों तक विस्तारित करने पर चर्चा की गई ताकि इस अभियान को एक व्यापक सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जा सके। सभी उपस्थित अधिकारियों ने एकजुट होकर इस सेवा पखवाड़े को एक जन आंदोलन का रूप देकर शत-प्रतिशत सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 10, 2026

भागलपुर, दिनांक 09 जुलाई 2026:- भागलपुर के समीक्षा भवन में अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सह प्रभारी जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति, संचालन, अनुरक्षण, गुणवत्ता तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, पंप ऑपरेटर एवं अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान, विद्युत विपत्रों के भुगतान, पेयजल संबंधी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन, जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी, हर घर जल योजना के प्रमाणीकरण, सुजलम भारत डाटाबेस, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्यान्वयन योजना (AIP) की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 24,000 व्यक्तिगत शौचालयों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 10,952 लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों की जियो-टैगिंग एवं भुगतान की प्रक्रिया जारी है, जिसे अगले दो माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 10 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। इसके तहत प्रत्येक घर में चार प्रकार के कचरे (गीला, सूखा, मेडिकल एवं बायो-हैजार्डस अपशिष्ट) के पृथक्करण (4-पॉइंट सोर्स सेग्रीगेशन) की व्यवस्था लागू करने की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले की लगभग 25 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है तथा शेष पंचायतों में अगले एक माह के भीतर अतिरिक्त डस्टबिन उपलब्ध कराकर इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।गोराडीह प्रखंड के विशनपुर जिछो ग्राम पंचायत में गोवर्धन योजना के तहत संचालित बायोगैस प्लांट की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि संयंत्र वर्तमान में अपनी पूर्ण क्षमता से संचालित नहीं हो रहा है। इस पर संबंधित एजेंसी को प्लांट का संचालन पूर्ण क्षमता के साथ सुनिश्चित करने तथा संचालन एवं अनुरक्षण में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नवंबर 2025 तक का भुगतान संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दिया गया है। आगे के मानदेय भुगतान को 15वें वित्त आयोग एवं राज्य योजना के अभिसरण से नियमित रूप से सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नल-जल योजनाओं की संयुक्त जांच प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को जांच प्रतिवेदनों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सह जिलाधिकारी श्री राकेश रंजन ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को पेयजल योजनाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने, जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन, जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी, लंबित भुगतानों का शीघ्र निपटारा तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, अपर समाहर्ता सह उप विकास आयुक्त श्री दिनेश राम, डीआरडीए निदेशक श्री दुर्गा शंकर, डीआरडीए निदेशक (एनईपी) श्री अमर कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration - Bhagalpur News