मंडलेश्वर-महू मार्ग पर जाम घाट पर शुक्रवार को 51 विद्यार्थियों और शिक्षिका से भरी बस के ब्रेक फेल हो गए। बस सुरक्षा रेलिंग तोड़कर खाई की ओर झुक गई, लेकिन सड़क किनारे पत्थरों के ढेर से अटकने के कारण बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। #khargone_family